कौन गली गए श्याम बता दे सखी कौन गली गए श्याम-२

  गोकुल ढूंढी  मथुरा ढूंढी 
  सखी री मैने ढूंढ लियो ब्रज धाम, बता दे सखी....

  काशी ढूंढी अयोध्या ढूंढी
  सखी री मैंने ढूंढ लियो चारों धाम, बता दे सखी....

  मंदिर ढूंढा मस्जिद ढूंढी
  सखी रे मैंने ढूंढ लियो गुरुद्वार, बता दे सखी....

  इंदौर ढूंढा खेड़ीघाट ढूंढी
  सखी री मैंने ढूंढ लिया खंडवा धाम, बता दे सखी....