बोल हरि बोल हरि हरि हरि बोल

  बोल हरि बोल हरि, हरि हरि बोल
  केशव माधव गोविन्द बोल ।।

  नाम प्रभु का है सुखकारी
  पाप कटेंगे क्षण में भारी,
  नाम का पीले अमृत घोल || केशव...

  शबरी अहिल्या सदन कसाई
  नाम जपन ते मुक्ति पाई
  नाम की महिमा है बे तोल।। केशव...

  नरसी भगत की हुण्डी सिकारी
  बन गयो साँवल शाह बनवारी
  कुंडी अपने मन की खोल ।। केशव....

  जो जो शरण पड़े प्रभु तारे
  भव सागर से पार उतारे
  बन्दे तेरा क्या लगता है मोल ।। केशव...

  राम नाम के सब अधिकारी
  बालक वृद्ध युवा नरनारी
  हरि भज इत उत कबहुं न डोल।। केशव...

  चक्रधारी भज हर गोविन्दम
  मुक्ति दायक परमानन्दम
  हरदम कृष्ण मुरारी बोल।। केशव....

  भजले मन तू आठों याम
  राम नाम में लगे न दाम
  जनम गंवाता क्यूँ अनमोल।। केशव....