दादा जी के प्रेमियो दादा नाम बोलो

  दादा जी के प्रेमियो दादा नाम बोलो

  सीता राम बोलो राधे श्याम बोलो
  कृष्ण कृष्ण बोलो राम कृष्ण बोलो ।। दादा जी...

  कंचन सो है नर तन तूने,
  पायो है अनमोलों
  इस कंचन के प्याले में तो
  दादा नाम घोलो ।। दादाजी...

  भाई बन्धु और कुट॒म्ब कबीला
  इनमें वृथा न डोलो 
  कंकर पत्थर छोड़ के मूरख
  हीरे मोती ले लो।। दादाजी...