दादा तेरी भक्ति का सुख है निराला 
  
  दादा तेरी भक्ति का सुख है निराला 
  अमृत पीवे कोई कर्मा वाला

  दादा तेरे दर का जो है पुजारी 
  आशा तृष्णा मिटे मन की सारी 
  दादा भक्ति में मन होवे मतवाला 
  अमृत पीवे कोई करमा वाला
  दादा तेरी भक्ति का...

  प्रेम का दीपक प्रेम की बाती 
  जगमग ज्योत जले दिन राती 
  मन मंदिर में करो उजियारा 
  अमृत पीवे कोई करमा वाला 
  दादा तेरी भक्ति का...

  दादा भक्तों को देना सहारा 
  भवसागर से पार उतारना 
  करो कृपा मेरे दीनदयाला
  अमृत पीवे कोई करमा वाला 
  दादा तेरी भक्ति का...